April 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयUncategorized

पन्ना नेशनल पार्क में हाथी ने ली रेंजर की जान, शिवराज ने शोक जताया

पन्ना/भोपाल, 14 अगस्त | मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर ट्रैकिंग के दौरान हाथी ने रेंज ऑफिसर बी. आर. भगत की जान ले ली। इस घटना पर मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रीय उद्यान के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों दो बाघों की बीच हुए संघर्ष में एक की मौत हो गई थी और उसका शव मिला था। वहीं दूसरे के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। दूसरे घायल बाघ की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान हाथी ने रेंज ऑफिसर भगत को अपना निशाना बना लिया। भगत की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “टाइगर ट्रैकिंग के दौरान हिनौता रेंज की रेंज ऑफिसर बीआर भगत के हाथी के हमले से हुए निधन की दुखद सूचना मिली। उन्होंने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।”

अन्य ख़बरें

बंगाल भ्रष्टाचार और जिहादी मानसिकता का गढ़ बन गया : तरुण चुघ

Newsdesk

अरुणाचल प्रदेश : सीएम ने 11,000 मेगावाट के सियांग प्रोजेक्ट को रणनीतिक राष्ट्रीय प्राथमिकता बताया

Newsdesk

तेलंगाना सीएम ने पिनाराई विजयन को लिखा पत्र, लोकसभा सीटों के प्र-राटा मॉडल का संयुक्त विरोध करने की अपील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading