October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

उत्तराखंड : मदमहेश्‍वर घाटी के बनातोली में नदी पर बना पुल नदी में समाया

मदमहेश्‍वर घाटी की सीमांत ग्राम पंचायत गौंडार गांव के बनातोली में नदी पर बना पुल मूसलाधार बारिश व नदी के उफान में आने के कारण नदी में समा गया है। पुल के नदी में समाने के कारण मदमहेश्‍वर धाम सहित यात्रा पड़ावों का संपर्क गौंडार गांव से कट गया है। यात्रा पड़ावों पर सैकड़ों यात्री फस गए हैं।

क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मधु गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। मधु गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने से मधु गंगा नदी में जुगा पर बना पुल भी खतरे की जद में आ गया है। मदमहेश्‍वर यात्रा के बनातोली पडाव में लगातार नदी का कटाव होने से बनातोली यात्रा पडाव भी खतरे की जद में आ गया है। तहसील प्रशासन ने मदमहेश्वर यात्रा पड़ावों पर फंसे तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

तहसीलदार दीवान सिंह राणा ने बताया कि मदमहेश्‍वरघाटी में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। लोक निर्माण विभाग को बनातोली का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment