25.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा, ऐतिहासिक क्षण

नई दिल्ली, 23 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और उसकी टीम को बधाई दी।

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग से लैंडिंग को लाइव देखा। वहां वो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए हैं। उन्होंने कहा: “मैं इस उपलब्धि के लिए इसरो टीम और वैज्ञानिकों को दिल से बधाई देता हूं।”

उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं दक्षिण अफ्रीका में हूं, लेकिन सभी भारतीयों की तरह, मैं भी चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा हूं।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आमतौर पर हम कहते हैं, चंदा मामा दूर के, लेकिन आने वाली पीढ़ी कहेगी चंदा मामा टूर (पर्यटन) के। हमारा मिशन उसी मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है। यह सफलता मानवता की सफलता है। मुझे विश्वास है कि दुनिया के सभी देश ऐसी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम हैं।”

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment