November 1, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

धनिया पत्ती सेहत के लिए वरदान, खाली पेट खाने से मिलते हैं ये फायदे

धनिया के पत्ते भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ये न केवल व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि उन्हें सेवन करने से स्वास्थ्य के अनेक लाभ भी होते हैं. खासकर, जब आप सुबह-सुबह खाली पेट धनिया के पत्ते खाते हैं, तो इसके स्वास्थ्य पर अधिक फायदे होते हैं. धनिया पत्तियों में से भरपूर पोषक तत्व, विटामिन, और मिनरल्स शरीर के अंदर सीधे पहुंचते हैं जो शरीर की कई प्रक्रियाओं में सहायक होते हैं. आइए देखते हैं यहां धनिया पत्ती के सेवन के मुख्य फायदे:1. पाचन में सुधार: धनिया पत्ती पाचन में सहायक होती हैं. खाली पेट धनिया पत्ती का सेवन करने से पेट साफ रहता है और गैस की समस्या कम होती है. 2. शरीर का डिटॉक्सीफिकेशन: खाली पेट धनिया पत्ती में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं. 3. प्रतिरोध प्रणाली की मजबूती: खाली पेट धनिया पत्ती विटामिन ष्ट से भरपूर होती है, जो शरीर की प्रतिरोध प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है. 4. हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है: खाली पेट धनिया पत्ती ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखने में मदद करती है. 5. जोड़ों की सूजन और दर्द में राहत: खाली पेट धनिया के पत्तों में एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों की सूजन और दर्द में राहत प्रदान करते हैं. 6. ताजगी और ऊजार्: खाली पेट धनिया पत्ती का सेवन करने से दिन की शुरुआत में ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है. 7. वजन नियंत्रण में फायदेमंद : धनिया पत्ती का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में मदद करता है जिससे वजन नियंत्रित रहता है. धनिये के पत्तों को खाली पेट चबाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है. 8. रक्त शुद्धिकरण में सहायक : धनिया खून को शुद्ध करने में मदद करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो रक्त को शुद्ध करते हैं. खाली पेट धनिया खाने से शरीर का रक्त स्वच्छ बना रहता है.

अन्य ख़बरें

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

Newsdesk

बेंगलुरु: होटल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाव के प्रयास में दो अन्य लोग घायल

Newsdesk

1 नवंबर का पंचांग: पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 2:39 बजे तक रहेगा साध्य योग

Newsdesk

Leave a Comment