May 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

नूंह हिंसा: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम, 24 अगस्त । हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस की एक टीम ने गुरुवार को संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में शामिल था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना के बाद इंस्पेक्टर विमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को मुठभेड़ के बाद आरोपी नूंह के फिरोजपुर नमक निवासी ओसामा उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया गोलीबारी के दौरान संदिग्ध को पैर में गोली लगी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा, “संदिग्ध को आगे के इलाज के लिए नल्हड़ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल और प्रयुक्त कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।”

संदिग्ध नूंह के नल्हड़ में भड़की हिंसा में वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अली मेव से फिरोजपुर नमक की ओर जा रहा था, तभी पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि नूंह हिंसा मामले में अब तक 61 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 292 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों से नूंह पुलिस सख्ती से निपटेगी।

अन्य ख़बरें

देश में 5.96 लाख पीएनजी कनेक्शन चालू, 6.66 लाख उपभोक्ताओं ने नए कनेक्शन के लिए कराया पंजीकरण: सरकार

Newsdesk

दिल्ली के शाहदरा में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

डिजाइनर ड्रग मामला: अहमदाबाद एनसीबी ने राजस्थान के तस्कर को 15 साल की जेल की सजा दिलवाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading