October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रयागराज में साथियों ने छात्र की पीट-पीटकर की हत्या

प्रयागराज, 29 अगस्त । प्रयागराज में साथी छात्रों ने आपसी विवाद को लेकर 16 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

यह घटना सोमवार को हुई, जब 10वीं कक्षा का छात्र उसी स्कूल की कक्षा 9 में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपी छात्र किसी विवाद को लेकर स्कूल में आपस में भिड़ गए थे। लेकिन, शिक्षकों ने मामले को सुलझा लिया था।

जानकारी के अनुसार जब पीड़ित अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उसकी बहन को परेशान करते हुए टिप्पणी की। जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्‍या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्पीड़न की अफवाहें झूठी है। यह घटना छात्रों के बीच विवाद का परिणाम थी। छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें छात्र पर डंडों से हमला किया गया था। पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने विरोध में सड़क जाम कर दी। बढ़ती अशांति के कारण दुकानें बंद कर दी गई। हंगामा सोमवार देर शाम तक जारी रहा, जिसके चलते पुलिस को मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment