38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

डुमरी विधानसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी आगे

रांची, 8 सितंबर। झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के सात राउंड पूरे होने पर एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी ने 1551 मतों से बढ़त बना ली है।

झारखंड सरकार की मंत्री और इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी मतों की गिनती में पिछड़ गई हैं।

हालांकि चौथे राउंड तक झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी 2690 मतों से आगे चल रही थीं। सातवें राउंड तक यशोदा देवी को 2557 और इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं।

मतगणना कुल 24 राउंड तक चलेगी।

इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था।

आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद खास है क्योंकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा। उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्री बनाया गया था।

यहां मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच हो रहा है। इससे यह निश्चित है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत के बाद झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी।

वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है। गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई।

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

ई20 ईंधन के इस्तेमाल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम खारिज होने का दावा फर्जी :केंद्र

Newsdesk

वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेजों में आधार के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, केंद्र और राज्यों को नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading