19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

पंजाब में भूसे में छिपाकर रखी गई 15 किलो हेरोइन जब्त

चंडीगढ़, 9 सितंबर । पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने ट्रैक्टर-ट्रेलर पर लदे भूसे में छिपाकर रखी गई 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा, “सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में एसएसओसी फाजिल्का ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।”

उन्होंने बताया कि यह बरामदगी भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी के दौरान हुई।

उन्होंने बताया कि पिछले 45 दिनों में फाजिल्का की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग की स्पेशल सर्विसेज ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने 147 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

फाजिल्का के सदर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और ड्रग सप्लाई चेन को बाधित करने के लिए जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment