जबलपुर म.प्र. में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पूर्व आम आदमी पार्टी द्वारा एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जहां पत्रकरावर्ता में पंजाब के विधायक रजनीश दहिया ने राष्ट्रीय
संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता के हितार्थ गारंटी योजना
को आम जनता के बीच जाकर रखने की बात कही है वही जानता के समक्ष उन गारंटियों को लेकर आम आदमी कर्मठ कार्यकर्ता म.प्र. के घर-घर गांव,बस्ती एवं बूथ पर जनता के बीच में जायेंगे। जहां लोगों को अरविंद केजरीवाल की
गारंटियों के बारें में संपूर्ण जानकारी दी जायेगी, साथ ही भाजपा एवं कांग्रेस के पुराने घोषणा पत्र, वचन पत्रों को भी प्रदर्शित किया जायेगा जिसमे जनता को अवगत कराया जायेगा कि भाजपा एवं कांग्रेस का पुराना घोषणा पत्र जो सिर्फ चुनाव के दौरान उपयोग होता है तत्पश्चात् रद्दी के टोकरे में डाल दिया जाता है एवं आम आदमी पार्टी का वचन पत्र जैसा प्रदर्शित किया जाता है वैसा ही जनता के बीच लागू भी किया जाता है । केजरीवाल जो कहते है वह करके दिखाते है। पंजाब के विधायक ने बताया की
म.प्र. में आम जनता का मन वर्तमान में विद्यवान दलों से भर गया है एवं जनता ने आम आदमी पार्टी को नवविकल्प के रूप में स्वीकार करने का मन बना लिया है एवं जनता पार्टी पर भरोसा कर रही है इस मनोदशा के साथ समस्त कार्यकर्ता प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे भी एवं जीतेंगे भी ।
साथ ही खासतौर पर ग्रामीण के अहम् मुद्दे जनता के बीच सार्वजनिक किये जायेंगे
बाइट -रजनीश दहिया पंजाब विधायक
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट


