19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

बच्चे की कस्टडी की लड़ाई के बीच अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह कर रहे रोमांटिक डेट नाइट डिनर

लॉस एंजेलिस, 15 सितंबर । एक्टर अल पचीनो और उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह को रोमांटिक डेट नाइट पर देखे जाने के बाद लगता है कि उनके बीच अब सबकुछ ठीक हो गया हैं।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्कारफेस’ एक्टर कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स के एक रेस्तरां में नूर अलफल्लाह के साथ डेट पर गए।

डेट नाइट के लिए अल पचीनो ने पूरी तरह से ब्लैक लुक अपनाया हुआ था। ओवरसाइज्ड टी-शर्ट, लॉन्गलाइन ब्लैक ब्लेजर और ब्लैक ट्रेनर पहना हुआ था। वहीं नूर ने भी ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी और एक छोटा सा ब्लैक बैग कैरी किया हुआ था।

बता दें कि नूर अल्फल्लाह ने जून में अल पचीनो के बच्चे रोमन को जन्म दिया था। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। नूर ने बच्चे की कस्टडी को लेकर अल पचीनो के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर की है। फिलहाल, कोर्ट इस मामले को देख रहा है।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment