23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में स्कूल बस चालक को पड़ा दिल का दौरा, 40 छात्रों को बचाया

अमरावती, 20 सितंबर । स्कूल बस चालक को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। लेकिन, चालक ने बस में यात्रा कर रहे 40 बच्चों का बचा लिया।

बस बुधवार को आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में छात्रों को ले जा रही थी। 53 वर्षीय गुर्राला एडुकोंडालू बस को मायलावरम, उप्पलापाडु और वेम्पारा गांवों से होते हुए अडांकी शहर में एक निजी स्कूल ले जा रहा था। तभी रास्ते में यह घटना हो गई।

पुलिस के मुताबिक, उप्पलपाडु से आगे बढ़ने के बाद बस ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ा। लेकिन, बेहोश होने से पहले, कुछ ही सेकंड में चालक ने बस को रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों ने बस चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों को उसी बस में दूसरे ड्राइवर द्वारा स्कूल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading