23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बेंगलुरु में दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

बेंगलुरु, 22 सितंबर । बेंगलुरु में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में बीएमडब्ल्यू बाइक पर तेज रफ्तार से जा रहे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सुबह साढ़े तीन बजे यशवंतपुर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। मनमोहन (31) और निखिल (25) कथित तौर पर नशे की हालत में थे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद यशवंतपुर से आरएमसी यार्ड रोड की ओर जा रहे थे।

तेज रफ्तार के कारण उन्होंने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक खंभे से टकरा गया। पुलिस ने कहा कि दोनों हवा में उछल गए और हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शवों को एम.एस. रमैया अस्पताल ले जाया गया है।

मामले की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading