19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

झारखंड के चाईबासा में मंगेतर के दोस्तों ने किया युवती का गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

रांची, 22 सितंबर । झारखंड के चाईबासा में एक युवती के साथ उसके मंगेतर के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया। पीड़िता को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

बताया गया कि चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कातीगुटू गांन में एक युवती अपने मंगेतर के साथ उसके गांव घूमने गई थी। इस दौरान मंगेतर के कई दोस्त इकट्ठा हो गए। उन्होंने शादी तय होने की खुशी में उससे शराब की पार्टी देने की मांग की।

दोस्तों के दबाव पर वह शराब ले आया। पार्टी के दौरान ही उन्होंने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। उसका मंगेतर भी शराब के नशे में धुत हो गया। इस बीच युवकों ने उसका गैंगरेप किया।

इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप पीड़िता को गंभीर रूप से जख्मी हाल में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment