November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मे जन आशीर्वाद यात्रा मे शामिल हुए |

जबलपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मे जन आशीर्वाद यात्रा मे शामिल हुए. शाम देरी से जबलपुर पहुंचे शिवराज पश्चिम विधान सभा से केंट विधानसभा तक निकली जन आशीर्वाद यात्रा मे शामिल हुए. जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया. शिवराज सिंह चौहान ने कई स्थानों पर जन सभाओ को भी सम्बोधित करते हुए कहा की जहां केंद्र सरकार ने रसोई गैस पर 200 रूपये कम किये है हम लाड़ली बहनो और उज्वला योजना द्वारा बहनो को 450 रुपये मे गैस दे रहे है. इसके अलावा एक किलोवाट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के लिए बिजली का बिल शून्य किया जाएगा और रेगुलर वालों का 100 रु जमा कराया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा की मप्र उनके लिए मंदिर और उसमे रहने वाली जनता उनके लिए भगवान है और पुजारी शिवराज सिंह चौहान है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा की बहनो ने मुझे जो राखी बांधी है उसकी कसम खाकर कहता हूँ तुम्हारी जिंदगी बदले बिना चैन की सांस नहीं लूंगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा की नीट की परीक्षा मे पास होने वाले बच्चों की दो सूची बनेगी एक सूची प्राईवेट स्कूलों की होगी और दूसरी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की होगी. सरकारी स्कूल के बच्चो के लिए नीट परीक्षा पास करने के बाद 5 प्रतिशत रीजर्वेशन मेडिकल के एडमिशन मे दिया जाएगा. बाइट -शिवराज सिंह चौहान सीएम जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट #JABALPURNEWS #JABALPUR

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment