November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बिजनौर में तेंदुए ने नौ साल के लड़के को बनाया निवाला

बिजनौर 29 सितंबर । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के शाहपुर जमाल गांव में नौ वर्षीय लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान नैतिक के रूप में हुई।

नैैैतिकक गुरुवार देर शाम घर से 100 मीटर दूर दुकान से सामान खरीदने जा रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा और जंगल में घसीटकर ले जाने की कोशिश की। नैतिक ने शोर मचाया, इसके बाद ग्रामीण मौक पर पहुंचे और तेंदुए पर लाठियां बरसाईं। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल लड़के को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने पहले उस क्षेत्र में जंगली जानवरों के आने की सूचना वन विभाग को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में तमाम घटनाक्रमों के बावजूद वन विभाग उनकी दुर्दशा से आंखें मूंद रहा है। कोई निवारक कदम नहीं उठाया जा रहा है। बता दें, कि शाहपुर जमाल गांव में तेंदुए के हमले में दूसरी मौत है। इससे पहले 27 अगस्त को 65 वर्षीय महिला गोमती देवी की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। वन विभाग ने अभी तक घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment