23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ओडिशा में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग दंपत्ति और दामाद की मौत

भुवनेश्वर, 29 सितंबर । ओडिशा के केउंझर जिले के आनंदपुर में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग दंपति और उनके दामाद की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान केउंझर जिले के घासीपुरा इलाके के सहदेव बेहरा, चांदनी बेहरा और मयूरभंज जिले के करंजिया के अभिराम बेहरा के रूप में की गई।

सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति अपने दामाद के साथ बाइक पर चांदनी के पैतृक घर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार एटीएम कैश वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा आनंदपुर पुलिस सीमा के पद्मपुर में हुआ।

वैन का चालक गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading