23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को घर खाली करने का नोटिस जारी

देहरादून, 5 अक्टूबर। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक बार फिर उनके सामने एक बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है। इस बार एक नोटिस ने इस मामले को फिर से ताजा कर दिया है।

राज्य संपत्ति विभाग ने बर्खास्त कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद एक बार फिर इन लोगों के सिर से छत छीनने का खतरा मंडरा रहा है।

राज्य संपति विभाग की तरफ से कर्मचारियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस उन बर्खास्त कर्मियों को दिया गया है जो अभी तक सरकारी भवनों में रह रहे हैं। काफी पहले ही विधानसभा की तरफ से उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया जा चुका है।

दरअसल, विधानसभा में नियमों के खिलाफ नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त तो कर दिया गया था, लेकिन इनमें से कई कर्मचारी ऐसे हैं जो आज भी इसी नियुक्ति के तहत मिले सरकारी भवनों में रह रहे हैं। इसको लेकर अब राज्य संपति विभाग की तरफ से ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading