September 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

गुजरात के एक व्यक्ति ने पाकिस्तानी जासूस को भेजे 5 हजार रुपये, एनआईए ने की छापेमारी

नई दिल्ली, 28 अगस्त | राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को कहा कि उसने गुजरात में एक संदिग्ध के घर पर तलाशी ली, जिसने पाकिस्तानी जासूस को 5,000 रुपये पेटीएम किया है। एनआईए के प्रवक्ता ने यहां बताया कि एजेंसी ने गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले के निवासी रजकभाई कुंभार के घर पर तलाशी ली।

यह मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी से संबंधित है।

एनआईए ने इस साल 6 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि जांच के दौरान, यह पता चला कि आरोपी राशिद पाकिस्तान में रक्षा/आईएसआई संचालकों के संपर्क में था और दो बार पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका था।

उसने भारत में कुछ संवेदनशील और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और आईएसआई संचालकों को सशस्त्र बलों के आवागमन की गुप्त जानकारी साझा की थी।

प्रवक्ता ने कहा, “जांच से पता चला है कि कुंभार रिजवान नाम के खाते में 5000 रुपये ट्रांसफर किया गया, जिसे बाद में राशिद को भेजा गया।”

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा, आरोपी राशिद और कुंभार आईएसआई एजेंटों के निर्देश पर उन्हें जानकारी साझा करते थे।

कुंभार के घर पर तलाशी के दौरान एनआईए को एक संदिग्ध कागजात हाथ लगे हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading