25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर । पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि मिज़ोरम में 7 नवंबर को एक ही चरण में मतदान करवाया जाएगा।

साथ ही छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण 7 नवंबर को और दूसरा चरण 17 नवंबर को होगा।

मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा।

राजस्थान में एक ही चरण में 23 नवंबर को तथा तेलंगाना में भी एक ही चरण में 30 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।

सभी पांचों राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

इसके साथ ही इन राज्यों में सोमवार से चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

अन्य ख़बरें

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading