April 17, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

आमिर अली ने बेटी की पहली झलक साझा की

मुंबई, 31 अगस्त | अभिनेता आमिर अली ने 30 अगस्त को बेटी के पहले जन्मदिन के मौके पर दुनिया को उसकी पहली झलक दिखाई। दो तस्वीरों में आमिर प्यार से बेटी को गोद में लिए हुए हैं और अपनी नन्ही परी के साथ खुश नजर आ रहे हैं।

उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “तब तक नहीं जानता था कि परियां कैसी दिखती हैं , जब तक कि एक साल पहले अपनी बेटी को नहीं देखा..जन्नत से मेरी नन्ही परी धरती पर आई..पहली नजर के प्यार में तब तक यकीन नहीं करता था, जब तक कि तुम्हें नहीं देख लिया..एक साल में बहुत कुछ हुआ है..मेरा छोटा सा जान मुझे मजबूत रखता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है..मेरा प्यार, मेरी जान आयरा अली 30 अगस्त को 1 साल की हो गई।”

शोबिज की दुनिया के उनके दोस्तों ने भी उनकी नन्ही परी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

अभिनेत्री मौनी रॉय ने बधाई दी और अपना प्यार और आशीर्वाद दिया।

कोरियोग्राफर व फिल्मकार रेमो डिसूजा ने नन्ही परी को ढेर सारा प्यार दिया।

अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने लिखा, “भगवान उस पर आशीर्वाद बनाए रखें।”

अन्य ख़बरें

गंगा के अलग रूप के दर्शन कर भक्तिमय हुए कैलाश खेर, शेयर किया देव परवा गांव का अनुभव

Newsdesk

जब निर्देशक ने वहीद रहमान के सामने रखी सांप को किस करने की डिमांड

Newsdesk

पर्दे पर भिड़ेंगी रानी चटर्जी और संजना पांडेय, इस दिन रिलीज होगा ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading