26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पुतिन, लुकाशेंको मॉस्को में मिलने के लिए सहमत हुए

मॉस्को, 31 अगस्त | रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने ‘आने वाले हफ्तों में’ मॉस्को में मिलने के लिए सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी क्रेमलिन के एक बयान के माध्यम से मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान का हवाला देते हुए कहा, फोन पर बाचचीत के दौरान रविवार को पुतिन और लुकाशेंको ने रूसी-बेलारूसी गठबंधन को मजबूत करने और सभी क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के लिए विचार विमर्श किया।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि पुतिन-लुकाशेंको की बैठक के लिए तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में पुतिन ने कहा था कि रूस लुकाशेंको को बेलारूस का वैध राष्ट्रपति मानता है, और अगर बेलारूस में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है, तो मॉस्को इसमें हस्तक्षेप करने के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने इसे अंतिम उपाय के रूप में कहा था।

साल 1994 से बेलारूस के राष्ट्रपति के पद पर काबिज लुकाशेंको 9 अगस्त में छठे कार्यकाल की जीत के बाद से विरोध प्रदर्शन का सामना कर रहे हैं।

आधिकारिक परिणामों के अनुसार, लुकाशेंको 80 प्रतिशत से अधिक वोट जीते और विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सकाया ने सिर्फ 10 प्रतिशत वोट हासिल किए।

चुनाव में कोई स्वतंत्र ऑब्जर्वर नहीं था और विपक्ष ने बड़े पैमाने पर वोटों में धांधली का आरोप लगाया है।

अन्य ख़बरें

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान में भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, महिलाओं ने बांधी राखी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading