20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गर्लफ्रेंड को बुलाने से इनकार किया तो युवक ने बच्चे को कुएं में फेंककर मार डाला

रांची, 16 अक्टूबर | झारखंड के पलामू जिले में एक युवक ने आठ साल के बच्चे को कुएं में फेंककर मार डाला। युवक ने बच्चे से अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाने को कहा था। बच्चे ने इनकार किया तो यह बात युवक को नागवार गुजरी और उसने मासूम की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा घाघरा गांव की है। जहां 12 अक्टूबर को कुएं से बालक का शव बरामद किया गया था। बालक आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले संदीप नामक युवक के साथ देखा गया था।

लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर उसकी जमकर पिटाई की गई। युवक को गंभीर रूप से जख्मी हाल में इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।

अब उससे पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में इस मामले का खुलासा हुआ है। उसने स्वीकार किया है कि गर्लफ्रेंड को न बुलाने पर उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया था। बच्चे के साथ मारपीट के बाद उसे कुएं में फेंक दिया था।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment