November 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

कमलनाथ के कपड़े फाड़ने के बयान का वीडियो वायरल, भाजपा ने ली चुटकी

भोपाल,16 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है। शिवपुरी जिले के कोलारस से वीरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के सामने प्रदर्शन किया, जिस पर वे कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके पुत्र जयवर्धन के कपड़े फाड़ने की बात कह रहे है। इस पर भाजपा ने चुटकी ली है और कहा है कि कमलनाथ तो अब कपड़े फाड़ने तक पर उतारु हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कमलनाथ के सामने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा है, यह कार्यकर्ता कोलारस से रघुवंशी को उम्मीदवार न बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। इस वीडियो में कमलनाथ कह रहे है कि आप लोग जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़िए। इस वीडियो की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।

वहीं रघुवंशी अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कह रहे है। इस वीडियो को साझा करते हुए भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने एक्स पर लिखा है, दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपडे फाड़िए,अरे कमलनाथ जी आप तो कपड़ेे फड़वाने पर भी उतारू हो गये। खैर आप भी कर ही क्या सकते हैं, जब पूरी कांग्रेस ही दो फाड़ हो गई है।

अग्रवाल ने आगे लिखा, वैसे शिवपुरी से आए वीरेन्द्र रघुवंशी के समर्थकों की कमलनाथ जी से बातचीत का यह वीडियो देख दिग्विजय सिंह जी आप और आपके सुपुत्र को पीड़ा तो जरूर होगी और बदला भी तगड़ा लेंगे! अब देखना दिलचस्प होगा कि कपड़े कौन किसके फाड़ेगा।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment