November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुजरात में उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया, आरपीएफ ने जांच के आदेश दिए

नवसारी, 19 अक्टूबर । गुजरात के नवसारी जिले में बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर उपद्रवियों के पथराव के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुरुवार को जांच के आदेश दिए।

18 अक्टूबर की रात हुई इस घटना में एक कोच की खिड़की टूट गयी। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे अधिनियम की धारा 154 के अनुरूप अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज की गई है।

यह घटना मरोली रेलवे स्टेशन के पास हुई, जो नवसारी और सूरत जिलों की सीमा में स्थित है।

घटना में बी3 कोच की खिड़की का शीशा, विशेष रूप से सीटों 41 और 42 के बगल का, टूट गया, लेकिन उक्त सीटों पर बैठे यात्री सुरक्षित बच गए। मामले की अभी जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment