September 3, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 126960 हुई

साओ पाउलो, 8 सितम्बर | ब्राजील में कोरोनावायरस के कारण 310 और लोगों की मौत होने के साथ देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 126,960 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि ब्राजील में कोरोना के 10,273 नए मामले सामने आए जिससे देश में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या 4,147,794 हो चुकी है।

दुनियाभर में कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है और केवल अमेरिका से पीछे है। वहीं, कोरोना के कुल मामलों में अमेरिका और भारत के बाद यह तीसरे स्थान पर है।

वहीं, 4.6 करोड़ निवासियों वाले साओ पाउलो की स्थानीय सरकार ने कहा कि एक महीने में मौतों में 22 प्रतिशत की कमी आई है।

अन्य ख़बरें

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

बांग्लादेश में डेंगू के प्रकोप से पांच और लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 107

Newsdesk

पाकिस्तान: हिंदू युवती के कथित अपहरण, धर्म परिवर्तन और शादी के मामले ने बढ़ाई चिंताएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading