20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

असम पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

गुवाहाटी, 28 अक्टूबर । असम पुलिस ने शनिवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के प्रयास को नाकाम किया है। ड्रग्स रखने के आरोप में मणिपुर के दो मूल निवासियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1 करोड़ रुपये है।

खूफिया सूचना के आधार पर करीमगंज जिले की पुलिस ने शुक्रवार रात ऑपरेशन चलाया। उन्होंने जिले के बदरपुर इलाके में ड्रग्स जब्त किए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने ड्रग तस्करों के कब्जे से कम से कम 277.8 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वे बदरपुर इलाके में एक सौदा करने की कोशिश कर रहे थे।”

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हसन अली, नजीर उद्दीन, बाबुल हुसैन लस्कर, लालसांजो और तुन्हाउलियन लंगेल के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि लालसांजो और तुन्हाउलियान लंगेल मणिपुर के रहने वाले हैं जबकि बाकी तीन बदरपुर इलाके के रहने वाले थे।

प्राथमिक जांच के मुताबिक, ड्रग्स की खेप मिजोरम से आ रही थी।

मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment