May 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रिया की गिरफ्तारी पर बोलीं श्वेता सिंह कीर्ति, ‘भगवान हमारे साथ’

मुंबई, 8 सितम्बर | दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किए जाने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता की मौत के मामले में ड्रग एंगल से जांच कर रही एनसीबी की टीम ने अपनी जांच के दौरान रिया को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, हाल ही में एक ऐसे चैट का खुलासा हुआ जिसमें रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाऊस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने कथित तौर पर ड्रग्स की खरीद को लेकर आपस में बात की थी। चैट के सामने आने के बाद एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर एक मामला दर्ज किया।

श्वेता ने ट्विटर पर अपने असत्यापित अकांउट से एक हाथ जोड़ने वाले ईमोजी के साथ लिखा, “भगवान हमारे साथ है।”

श्वेता ने इंस्टाग्राम पर भी रिया की गिरफ्तारी की खबर को साझा किया है, जिस पर सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने हार्ट ईमोजी के साथ लिखा, “दीईईई।”

ड्रग मामले में रिया की कथित भूमिका के चलते उन पर एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं

अन्य ख़बरें

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

Newsdesk

किरीट सोमैया ने दी जानकारी- बीएमसी में 87 हजार से ज्यादा फर्जी जन्म प्रमाण पत्र होंगे रद्द, 6 अधिकारीसस्पेंड

Newsdesk

कितनी और जानें जाएंगी? मध्य प्रदेश में क्रूज पटलने की दुर्घटना पर सोनू सूद ने पूछे सवाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading