22.8 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

मणिपुर में लूटे गए 12 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 31 अक्टूबर । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान लूटे गए 12 अत्याधुनिक हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने अपने चल रहे अभियान के दौरान इंफाल पूर्व और चुराचांदपुर जिलों से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है।

बरामद हथियारों में प्वाइंट 303 और प्वाइंट 22 राइफलें, कार्बाइन के साथ-साथ 56 हैंड ग्रेनेड, मोर्टार और आंसू गैस के गोले और बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार के देश-निर्मित हथियार शामिल हैं।

पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले से उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के एक कैडर को भी गिरफ्तार किया।

उसके पास से एक मोबाइल हैंडसेट, एक बाइक और 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए। केसीपी एक माओवादी उग्रवादी समूह है जो कई दशकों से मणिपुर में सक्रिय है।

संयुक्त सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले में ग्राम रक्षकों और अन्य लोगों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए छह बंकरों को भी नष्ट कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 3 मई को मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद विभिन्न संगठनों, भीड़ और व्यक्तियों द्वारा 5,669 विभिन्न प्रकार के अत्याधुनिक हथियार और लाखों राउंड गोला-बारूद लूटे गए।

अब तक सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों से लूटे गए करीब एक चौथाई हथियार और गोला-बारूद बरामद कर लिया है।

अन्य ख़बरें

शिवसेना के नाम-निशान पर बोले राजू वाघमारे- विरोधियों की दलीलें निराधार

Newsdesk

राहुल गांधी गजनी हो गए हैं क्या? कांग्रेस भस्मासुर पार्टी है: प्रदीप भंडारी का तीखा पलटवार

Newsdesk

कूनो नेशनल पार्क में जन्मी मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म, देश में अब संख्या बढ़कर हुई 56

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading