November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बेलानाला क्षेत्र में बाघ के हमले में हाथी का बच्चा घायल

रामनगर, 2 नवंबर । जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले कालागढ़ टाइगर रिजर्व के बेलानाला क्षेत्र में गश्ती टीम को गश्त के दौरान बाघ के हमले में घायल हाथी का एक बच्चा मिला। हाथी के घायल बच्चे की उम्र तीन महीने बताई जा रही है। हाथी के बच्चे का कालागढ़ हाथी कैम्प में उपचार चल रहा है।

दरअसल, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग की अदनाला रेंज हल्दू पड़ाव की बेलानाला कक्ष संख्या 1 में वनकर्मी रोजाना की तरह रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक नर हाथी का बच्चा घायल अवस्था में मिला। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद उच्चाधिकारियों और वनकर्मियों ने हाथी के बच्चे का रेस्क्यू किया। उसे कालागढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी कैंप में उपचार हेतु लाया गया।

घायल हाथी के बच्चे का उपचार वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा की देखरेख में चल रहा है। पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि हाथी के बच्चे के शरीर तथा पैरों पर बाघ के हमले के निशान पाए गए हैं।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment