37.6 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में हमलावरों ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

नई दिल्ली, 3 नवंबर । दिल्ली के कंझावला इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि मृतक की पहचान गांव पूठ खुर्द निवासी अजय डबास के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात कंझावला थाने में श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल (रोहिणी) से गोली लगने से घायल एक बेहोश व्यक्ति के भर्ती होने की सूचना मिली थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और पता चला कि घायल को मृत घोषित कर दिया गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया गया।”

आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें अपराध का पता लगाने और दोषियों की पहचान करने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।

अन्य ख़बरें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर फर्जी मुकदमा रामचंद्र दास के कहने पर किया: आशुतोष ब्रह्मचारी

Newsdesk

ममता बनर्जी और पिनाराई विजयन के सामने नई राजनीतिक चुनौतियां, बदले हालात की कसौटी पर दोनों नेता

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading