23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी ने नेपाल में भूकंप के कारण हुए नुकसान पर जताया दुख, मदद का दिया भरोसा

नई दिल्ली,4 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आए भूकंप के कारण हुई जनहानि और नुकसान पर दुख जाहिर करते हुए नेपाल को इस मुश्किल घड़ी में भारत की तरफ से हर संभव मदद देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को एक्स ( पहले ट्विटर ) पर टैग करते हुए यह भरोसा दिया कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा,”नेपाल में भूकंप के कारण हुई जनहानि और क्षति से अत्यंत दुखी हूं। भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। “

अन्य ख़बरें

वैश्विक तनाव के बीच ब्रिक्स की अहमियत बढ़ी, रिटायर्ड कमोडोर बोले- पीएम मोदी जैसे निर्विवाद नेता कर रहे अध्यक्षता

Newsdesk

‘दुनिया के 50 प्रतिशत रियल-टाइम डिजिटल भुगतान यूपीआई से हो रहे हैं’, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

Newsdesk

दुनिया की जीडीपी में ब्रिक्स देशों का 40 प्रतिशत योगदान, पुतिन ने दिल्ली से दिखाई वर्ल्ड को ताकत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading