April 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली के गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली, 12 सितम्बर | राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह प्लास्टिक के खिलौने के एक गोदाम में आग लग गई। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही घटनास्थल उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में इंद्रलोक फेज -1 में तुरंत कुल नौ फायर टेंडर भेजे गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “हमें सुबह 9.20 बजे फोन पर इसकी सूचना मिली जिसके बाद दमकल कर्मी तुरंत अपने बचाव कार्य में जुट गए। इमारत में ग्राउंड फ्लोर के ऊपर तीन और मंजिल है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है और आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।”

मौके पर सराय रोहिल्ला थाने के अधिकारी भी पहुंचे हुए थे और उन्होंने भी बचाव कार्य में मदद की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “इमारत के किसी एक मंजिल का इस्तेमाल प्लास्टिक के खिलौनों को स्टोर करने के लिए किया जाता था।”

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: नूर अहमद का चला जादू, सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया फोन, पश्चिम एशिया संकट पर की चर्चा

Newsdesk

राष्ट्रीय सुरक्षा नागरिकों का सामूहिक कर्तव्य है : मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने के बाद एनएसए अजीत डोभाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading