April 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

लॉस एंजेलिस में विमान दुर्घटना में 2 की मौत

लॉस एंजेलिस, 12 सितंबर | लॉस एंजेलिस काउंटी में वैन नुय्स हवाई अड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजेलिस अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को हुई घटना में किसी प्रत्यक्ष संरचना को क्षति नहीं पहुंची है।

विभाग के एक अधिकारी के बयान का हवाला देते हुए सिटी न्यूज सर्विस ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिला है कि एकल इंजन वाली नेवी बी विमान ने वान नुय्स हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सांता बारबरा काउंटी में सांता यनेज हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थी।”

घटना के गवाह रहे जमीन पर मौजूद एक सूत्र ने सीबीएस लॉस एंजेलिस को बताया कि विमान टेक ऑफ करने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि विमान ने खड़ी उड़ानभरी थी और पाकिर्ंग स्थल में नाक के बल पर गिरा।

दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान: इमरान खान की बहनों को फिर नहीं मिली जेल में मुलाकात की इजाजत

Newsdesk

मध्य पूर्व में तनाव के चलते वैश्विक विकास के दृष्टिकोण में आई गिरावट: आईएमएफ

Newsdesk

मध्य पूर्व संकट का सैन्य समाधान नहीं, शांति के लिए वार्ता जरूरी: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading