20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीव्यापारहेडलाइंस

आईआरसीटीसी की वेबसाइट बंद, यूजर्स ने एक्स पर की शिकायत

नई दिल्ली, 23 नवंबर । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट में गुरुवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते ई-टिकटिंग सेवाएं अस्थायी रूप से रूक गईं।

इस रुकावट के कारण यात्री परेशान और निराश हो गए। उन्होंने अपनी निराशा दूर करने के लिए एक्स की ओर रुख किया।

एक यूजर ने कहा, “ऐसे आदमी की तलाश मत करो, जो प्रति वर्ष 20 लाख कमाता हो। ऐसे आदमी की तलाश करो जो आईआरसीटीसी पर तत्काल टिकट बुकिंग एक ही बार में कर सके।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “आईआरसीटीसी की वेबसाइट 2 घंटे से बंद है। सुबह-सुबह भी स्थिति वैसी ही थी। हम कब साइट के दोबारा चलने की उम्मीद कर सकते हैं?”

आईआरसीटीसी ने एक्स पर अपडेट जारी करके कहा, “तकनीकी कारणों से ई-टिकट बुकिंग अस्थायी रूप से प्रभावित हुई है। तकनीकी टीम इस पर काम कर रही है और बुकिंग जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।”

तकनीकी खराबी के कारण ई-टिकट बुकिंग करीब तीन घंटे तक रुकी रही।

अन्य ख़बरें

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment