20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पीएम मोदी पहुंचे मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि में की पूजा-अर्चना

मथुरा, 23 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मथुरा पहुंचे। वह सबसे पहले कृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर वहां पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे महोत्सव में पहुंचेगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले ब्रज रज उत्सव के मंच पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ मथुरा जनपद के विधायक, मेयर विनोद अग्रवाल ने लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली द मोक्ष ग्रुप ने विभिन्न पदों का गायन करते हुए समा बांध दिया।

ग्रुप ने श्रीकृष्ण व मीरा के चरित्र का चित्रण किया। पीएम मोदी ने मथुरा आने से पहले एक्स पर लिखा, “संत मीराबाई का जीवन निश्छल भक्ति और आस्था का अनुपम उदाहरण है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित उनके भजन और दोहे आज भी हम सभी के अंतर्मन को श्रद्धा-भाव से भर देते हैं। उनकी 525वीं जयंती पर मथुरा में ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। आज शाम मुझे भी इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।”

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सनातन संस्कृति के मानबिंदुओं के पुरातन गौरव की सतत पुनर्स्थापना हो रही है। लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरा मथुरा जी में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन प्रधानमंत्री जी।”

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment