32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आंध्र में 61 नए मामले, श्रीकाकुलम में पहली बार मिले कोरोना मरीज

अमरावती, 25 अप्रैल | आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सुबह 10 बजे और शनिवार सुबह 10 बजे के बीच किए गए परीक्षण के दौरान 61 नए लोगों को कोरोनावायरस पाजिटिव पाया गया है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1016 हो गई है, जबकि वायरस से 31 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक कोरोना मुक्त रहे श्रीकाकुलम में तीन मामले सामने आए हैं। राज्य में आए नए मामलों में, 25 कृष्णा जिले से, इसके बाद 14 कुरनूल जिले से हैं। इसके अलावा अनंतपुर जिले से पांच, कडप्पा और नेल्लोर जिलों से चार-चार, जबकि पूर्वी गोदावरी, गुंटूर और श्रीकाकुलम जिलों से तीन-तीन नए मामले दर्ज किए गए हैं।

यह पहली बार है जब श्रीकाकुलम जिले में कोरोनावायरस के मामले सामने आए हैं।

राज्य के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में परीक्षण किए गए 6928 सैंपलों में से 61 सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पिछले तीन दिनों में परीक्षण की संख्या बढ़ाए जाने के बाद आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या में अपेक्षाकृत वृद्धि देखी जा रही है।

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading