31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

रानी मुखर्जी ने करण जौहर को याद दिलायी पुरानी बातें, कहा- मेरे हाथ से खाना छीना था

मुंबई, 27 नवंबर । स्ट्रीमिंग चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में दो बॉलीवुड सितारे रानी मुखर्जी और काजोल नजर आएंगी।

दोनों ने शो होस्ट करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में साथ काम किया है।

एपिसोड के दौरान रानी ने खुलासा किया कि करण ने उनके हाथ से खाना छीना था।

करण से बात करते हुए रानी मुखर्जी कहती हैं, ”’कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दौरान तुम मेरे हाथ से फूड छीन लेते थे, तुमने मुझे मारा भी है।”

अपने बचाव में करण जौहर कहते हैं, ”मैंने तुम्हें हिट नहीं किया।”

रानी मुखर्जी कहती हैं, “कितना झूठ बोलते हो!”

रानी की बात को आगे बढ़ाते हुए काजोल मजाक में कहती हैं, ”गालियां भी दीं।”

करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’ और अपने पिता यश जौहर को याद करते हुए कहा, ‘मुझे याद है कि हम ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग कर रहे थे, वह सड़क पर मेहबूब स्टूडियो के बाहर बात कर रहे थे और संजय दत्त ने कहा, ‘यश जी, आप’ यहां क्या कर रहे हो?’ तो, वह कहते हैं, ‘मेरे बेटे ने सेट लगाया है मैं रोड पर आ गया हूं”

‘कॉफ़ी विद करण’ सीज़न 8 डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

अन्य ख़बरें

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : माइक्रो ड्रामा कहानी कहने की एक विकसित शैली, सिनेमा का ‘फास्ट फैशन’ नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading