20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

भोपाल के होटल में मिले युवक-युवती के शव, आत्महत्या की आशंका

भोपाल, 30 नवंबर । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में युवक%युवती के शव मिले हैं। उनके आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। दोनों ही कटनी जिले के निवासी हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हमीदिया रोड स्थित होटल बंजारा में बुधवार की देर शाम को होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी की एक युवक और युवती उसके यहां ठहरे हैं, मगर कमरे से बाहर नहीं निकले। अनहोनी की आशंका भी जताई गई।

बताया गया है की सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और उसने दरवाजा तोडकर देखा, तो युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था, तो वहीं युवक का शव पलंग पर पड़ा हुआ था, उसके गले में भी फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने मौके से आत्महत्या के कारणों को जानने तलाशी की मगर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र से दोनों ही कटनी निवासी पाए गए । युवक का नाम मनीष चक्रवर्ती और युवती का नाम किरण केवट है । दोनों की आयु 19 से 22 साल के बीच है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment