मध्यप्रदेश :- गरीब कल्याण की मोदी की योजना है आदर्श मॉडल : प्रह्लाद पटेल
केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण योजना के माध्यम से श्रमिक, महिला एवं किसानों के सशक्तीकरण का जो मॉडल पेश किया है, वह देश से गरीबी दूर करने का आदर्श मॉडल है।
श्री पटेल ने यहां अपने निवास पर संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष को चुनौती दी कि वे यदि चर्चा करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के गरीब कल्याण योजना पर चर्चा करें तो उन्हें पता चलेगा कि इसका असर क्या है और गरीबी कैसे दूर हो रही है।


