25.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर एनिमल की सुनामी में भी डटी है सैम बहादुर

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और यह दर्शकों के बीच अपनी छाप छोडऩे में कामयाब रही।फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन टिकट खिड़की पर सैम बहादुर को रणबीर कपूर की एनिमल से भिड़ंत का नुकसान हुआ है।हालांकि, सैम बहादुर मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।आइए जानते हैं फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।रिपोर्ट के मुताबिक, सैम बहादुर ने छठे दिन 3.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35.85 करोड़ रुपये हो गया है।सैम बहादुर ने 6.25 करोड़ रुपये के साथ टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत की थी।वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये और तीसरे को 10.3 करोड़ रुपये कमाए।फिल्म चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।सैम बहादुर का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। राजी के बाद मेघना और विक्की की साथ में यह दूसरी फिल्म है।फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो अभिनेता की पत्नी सिल्लू मानेकशॉ बनी हैं।इसमें फातिमा सना शेख ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है।सैम बहादुर की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी।

अन्य ख़बरें

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading