23.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर छा गई हाय नन्ना, नानी-मृणाल ठाकुर की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की धांसू कमाई

साउथ स्टार नानी और मृणाल ठाकुर की मच अवेटेड फिल्म हाय नन्ना 7 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सिल्वर स्क्रीन पर नानी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री छा गई है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई भी शानदार हो रही है. इस बीच इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी भी सामने आ गई है.रिपोर्ट के मुताबिक, नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म हाय नन्ना ने पहले दिन 7 करोड़ करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. वैसे ये अभी अर्ली एस्टीमेट है. रियल डेटा सामने के बाद कमाई में और भी ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है.हाय नन्ना एक पिता और उसकी 6 साल की बेटी की भावुक कहानी है. कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए बताया कि ये फिल्म आंखें नम कर देती है. इसमें फिल्म में नानी और मृणाल ठाकुर के अलावा श्रुति हासन ने लीड किरदार निभाया है. लोग इस फिल्म जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं. फिल्म की कहानी एक इमोशनल जर्नी पर लेकर जाती है जिसे पर्दे पर बड़ी खूबसूरती के साथ उतारा गया है. फिल्म का म्यूजिक हेशम अब्दुल वहाब ने दिया है.नानी और मृणाल ठाकुर की फिल्म हाय नन्ना का निर्देशन शौरयुव ने किया है. ये मूवी हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. इसके डिजिटल राइट्स भी बिक चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले साल 2024 की जनवरी के तीसरे हफ्ते में हाय नन्ना ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो जाएगी.

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

तनुश्री दत्ता का ‘वेटरन’ शब्द पर निशाना, कहा- ‘उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading