21.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

रवि तेजा ने रिवील किया अपनी फिल्म मिस्टर बच्चन का पोस्टर, लिखा- नाम तो सुना होगा…

रवि तेजा ने अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर बच्चन का पोस्टर रिवील कर दिया है. हरीश शंकर के डायरेक्शन में बनी फिल्म के पोस्टर में रवि तेजा का शानदार लुक देखने को मिला है. ब्लैक टीशर्ट. ब्राउन जैकेट, ब्लैक शेड्स लगाए बाइक पर बैठे रवि तेजा मिस्टर बच्चन पोस्टर में सीरीयस लुक दे रहे हैं. उनकी लंबी मूंछें और उनका हेयरकट 70 और 80 के दौर के अमिताभ बच्चन से मैच कर रही है.रवि तेजा की फिल्म का नाम और उनका लुक इस ओर इशारा कर रही है कि फिल्म अमिताभव बच्चन से इंस्पायरड है. पोस्टर में नाम के साथ अमिताभ बच्चन का डायलॉग- नाम तो सुना होगा भी लिखा है. बता दें कि रवि तेजा पहले से ही अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं और अब जब अपने आइडियल के नाम और लुक के साथ उनकी नई फिल्म आ रही है तो उन्होंने इसपर खुशी जताई है. इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- नाम तो सुना होगा. मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन साहब के नाम वाला किरदार निभाना सम्मान की बात है.मिस्टर बच्चन के साथ रवि तेजा और हरीश शंकर तीसरी बार एक-दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं. इससे पहले वे शॉक और मिरापाके में एक साथ काम कर चुके हैं. वहीं भाग्यश्री बोरसे मिस्टर बच्चन में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी. ये एक तेलुगू फिल्म है जिसके साथ भाग्यश्री बोरसे अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रही है. फिल्म अगले साल थिएटर्स में रिलीज होगी.रवि तेजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इससे पहले तेलुगू फिल्म टाइगर नागेश्वर राव में नजर आए थे. अब वे कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ईगल में दिखाई देंगे. ईगल 13 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

अन्य ख़बरें

रामायण में उर्मिला का किरदार निभाएंगी सोनिया बालन, बोलीं-ये सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी

Newsdesk

मॉरली ग्रे किरदारों पर अक्षय ओबेरॉय बोले-वो खुद को कभी कहानी का विलेन नहीं समझते

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

Newsdesk

Leave a Comment