33.1 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

पीठ में दर्द हो तो हल्के में न लें हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा जानें कैसे?

हार्ट अटैक जैसी स्थितियों का खतरा आजकल तेजी से बढ़ रहा है. शहरीकरण, बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतों के कारण 30 से 40 की उम्र के लोगों में भी हार्ट संबंधी बीमारियां आम होती जा रही हैं. कुछ मामलों में यह तेजी से देखने को मिल रहा है कि लोगों के पीठ में अचानक दर्द होने लग रहा है. अगर अचानक से बिना किसी वजह के पीठ में अधिक दर्द होने लगे, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. खासकर अगर दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दबाव या दर्द महसूस हो रहा हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. ये हार्ट अटैक, स्ट्रोक या अन्य गंभीर स्थितियों का संकेत हो सकता है. समय रहते इलाज शुरू करने से जान बचाई जा सकती है. पीठ में दर्द को हल्के में न लें हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति होती है, जिसमें दिल की धमनियों में रक्त का प्रवाह अचानक रुक जाता है. ऐसा धमनियों में रुकावट या फिर खून के थक्के जमने से हो सकता है.जब दिल तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता है तो शरीर के अन्य अंगों में भी ऑक्सीजन व पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. इस वजह से हार्ट अटैक के दौरान शरीर के किसी भी हिस्से जैसे – पीठ, बांह, पेट या गर्दन में अचानक से भीषण दर्द शुरू हो सकता है. ऐसा दर्द आमतौर पर काफी तेज होता है और इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. अगर ऐसा कुछ हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. हार्ट अटैक के और लक्षण 1.सीने में दर्द या दबाव: सीने में भारीपन, जलन या दर्द की शिकायत सबसे आम हार्ट अटैक का लक्षण है.2.सांस लेने में कठिनाई: सांस लेते समय तकलीफ होना या सांस फूलना.3.पसीना आना: अचानक पसीना आना या ठंड लगना.4.चक्कर आना: अचानक बिना किसी वजह के चक्कर आना और हल्कापन महसूस होना.5.भूख न लगना: अस्वाभाविक रूप से भूख का न लगना.6.उल्टी और मतली: बिना किसी वजह के उल्टी और मतली हो सकती है. 7.पीठ में दर्द होना: पीठ के निचले हिस्से में अकस्मात दर्द कई बार हार्ट अटैक की ओर इशारा करता है. 8.इनमें से कोई भी लक्षण हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है, इसलिए सावधान रहें और तुरंत डॉक्टर से मिलें.

अन्य ख़बरें

17 जून 2026 का पंचांग: तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी

Newsdesk

छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास

Newsdesk

श्रीलंका में डेंगू के नए स्ट्रेन से संक्रमण का खतरा बढ़ा, रोकथाम के लिए अधिकारियों ने शुरू किया अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading