20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमटेक्नोलॉजीराष्ट्रीयहेडलाइंस

यूपी में सेवानिवृत्त वन अधिकारी ने साइबर धोखाधड़ी से 29 लाख रुपये गंवाए

लखनऊ, 25 दिसंबर। सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने साइबर धोखाधड़ी में अपने पेंशन निपटान के 29 लाख रुपये गवां दिए, जो उन्हें एक महीने पहले ही मिले थे।

पहले अलीगढ़ में तैनात राकेश चंद्र अब जानकीपुरम में रहते हैं। उन्‍होंने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि जालसाजों ने खुद को ट्रेजरी अधिकारी बताकर उनसे संपर्क किया था।

शहर के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पूर्व अधिकारी ने घोटाले में बैंक अधिकारियों के शामिल होने का भी आरोप लगाया।

चंद्रा ने कहा कि उन्हें 8 दिसंबर को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को लखनऊ के कोषागार से कुलदीप बताया। फोन पर बातचीत के दौरान कुलदीप ने उनकी सारी बैंकिंग जानकारी ले ली।

चंद्रा ने कहा,“जब मुझे एहसास हुआ कि यह एक ट्रैप कॉल है, तो मैं तुरंत अपने बैंक गया और बैंक अधिकारी से अपना खाता फ्रीज करने के लिए कहा। इसके बाद बैंक ने मेरा खाता सील कर दिया।”

कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उनके खाते से सारे पैसे गायब हो गए हैं और बैंक अधिकारियों ने उनकी शिकायत पर विचार करने से इनकार कर दिया।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment