19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयवीडियो

कोविड-19: वैश्विक मौतों का आंकड़ा 2 लाख से पार

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=RgzVFu1bT5M%5B/embedyt%5D

 

वाशिंगटन, 26 अप्रैल | कोरनावायरस संक्रमण के चलते वैश्विक मौत का आंकड़ा रविवार सुबह तक दो लाख के पार पहुंच गया। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने इस बात की जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के चलते रविवार सुबह तक पूरे विश्व में दो लाख दो हजार 846 मौतें दर्ज की गईं।

अमेरिका में सबसे अधिक 53,755 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि इटली, स्पेन, फ्रांस व ब्रिटेन में क्रमश: 26, 384, 22, 902, 22, 614, और 20,319 लोगों की मौतें देखने को मिली हैं।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोनावायरस के कुल संक्रमित मामलों का वैश्विक आंकड़ा रविवार को 28 लाख 96 हजार 746 पहुंच गया है।

अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक 9 लाख 38 हजार 154 मामले सामने आए हैं। वहीं इस सूची में इसके बाद कुल 2 लाख 23 हजार 759 मामलों के साथ स्पेन का स्थान है।

इटली, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और तुर्की में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या क्रमश: एक लाख 95 हजार 351, एक लाख 61 हजार 644, एक लाख 56 हजार 513, एक लाख 49 हजार 569 और एक लाख सात हजार 773 है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

ट्रेन हादसे के बाद स्पेन में हिंसक विरोध प्रदर्शन, पीएम और परिवहन मंत्री का मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Comment