24.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

हद से ज्यादा गाजर खाने से हो सकती है ये गंभीर बीमारी, जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

सर्दियों में लोग गाजर खूब खाते हैं. कई लोग गाजर के पराठे के साथ-साथ गाजर का हलवा भी खाते हैं. कई लोग गाजर का आचार भी खाते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हद से ज्यादा गाजर खाना काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है. ज्यादा गाजर खाने से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है. सर्दियों में लोग खूब गाजर खाते हैं. कई लोग पराठा, हलवा, सलाद, आचार, सब्जी, अचार, पराठे और कई तरह के चीजें में मिलाकर बनाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है गाजर आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं इसे ज्यादा खाने के नुकसान भी हैं. आइए जानें गाजर खाने से कौन सी बीमारी हो सकती है.ये बीमारी से पीडि़त लोग न खाएं गाजरजिन लोगों को बीपी और ब्लड शुगर की दिक्कत है तो उन्हें ज्यादा गाजर नहीं खाना चाहिए. यह खाने से ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ सकता है. ऐसे लोगों को गाजर खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. जिन लोगों को नींद की समस्या होती है. उन्हें गाजर से दूरी बनानी चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो गाजर का पीला हिस्सा गर्म होता है. इसे ज्यादा खाने से पेट में गर्मी गले में जलन की दिक्कत हो सकती है. ज्यादा गाजर खाने से दांत में दर्द भी पैदा हो सकती है. गाजर का पीला हिस्सा आपके दांतों में काफी हद तक कमजोर कर सकती है. इसलिए जिन लोगों को दांत से जुड़ी समस्या है उन्हें ज्यादा गाजर नहीं खाना चाहिए. ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं ज्यादा गाजर न खाएंगाजर फाइबर से भरपूर होता है. ऐसे में अगर आप रोजाना गाजर खाते हैं तो शरीर पर फाइबर का लेवल बढ़ सकता है. जिसकी वजह से आपको पेट में दर्द और पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. गाजर में फाइबर के साथ कैरोटिन भी काफी मात्रा में होती है. इसे ज्यादा खाने से त्वचा के कलर में भी बदलाव हो सकते हैं. शरीर में कैरोटिन की मात्रा बढऩे से त्वचा का पीलापन भी बढ़ सकता है. सबसे जरूरी बात जो महिलाएं ब्रेस्टफीडिंग करवाती हैं उन्हें ज्यादा गाजर तो एकदम नहीं खाना चाहिए. क्योंकि गाजर ज्यादा खाने से दूध का स्वाद बदल सकता है.

अन्य ख़बरें

29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल

Newsdesk

हम जेनेरिक दवाओं का समर्थन करते हैं, लेकिन कुछ कमियों को दूर करना आवश्यक : डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ

Newsdesk

28 अक्टूबर का पंचांग: सुबह 11:14 से दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा अमृतकाल, तुला राशि में रहेंगे सूर्य देव

Newsdesk

Leave a Comment