20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कर्नाटक में बीजेपी विधायक ने चलाया ‘मैं कार सेवक, मुझे गिरफ्तार करो’ अभियान, हिरासत में लिया गया

बेंगलुरू, 4 जनवरी । कर्नाटक भाजपा विधायक और महासचिव वी. सुनील कुमार को गुरुवार को बेंगलुरू में विरोध प्रदर्शन करने और “मैं कार सेवक हूं, मुझे गिरफ्तार करो” अभियान शुरू करने के लिए पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विधायक सुनील कुमार बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन के सामने अकेले ही एक तख्ती लेकर बैठ गए, जिस पर लिखा था, “मैं कार सेवक हूं, जिसने 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया था, मुझे गिरफ्तार करें।”

धरना देने की इजाजत नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान 31 साल पहले दर्ज मामले में कार सेवक श्रीकांत पुजारी की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर भाजपा ने बुधवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कार सेवक की रिहाई के लिए राज्य सरकार को 48 घंटे की समय सीमा दी है।

इस घटनाक्रम ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार और विपक्षी भाजपा को टकराव की स्थिति में ला दिया है।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment