37.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अयोध्या में भगवान राम के स्वागत से संपूर्ण देश प्रसन्‍न : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 4 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरूवार को कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के स्वागत के लिए हर कोई अलग-अलग रूप से अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में उत्साह है और भक्त इस शुभ दिन पर राम लला की भक्ति में मगन हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी का भजन भी साझा किया।

अपने एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया, “अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर संपूर्ण देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए विभिन्‍न प्रकार से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनें।”

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर राम भजन का एक लिंक भी साझा किया है और लोगों से राम भजन को सुनने की अपील की।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: आरआर ने एमआई की बराबरी की, आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ा

Newsdesk

बंगाल चुनाव: मतदाताओं से अमित शाह की अपील- ‘भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्ति के लिए करें वोट’

Newsdesk

भक्तिमय हुई शिव की नगरी: बरेका से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य स्वागत, प्रधानमंत्री के लिए सजी काशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading