19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्राजील में कोरोनावायरस मामले 50 लाख के पार

ब्रासीलिया, 8 अक्टूबर | ब्राजील में कोरोनावायरस मामलों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गए हैं, वहीं संक्रमण से देश में 150,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

बीबीसी की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को 31,553 नए मामलों की सूचना दी, जिनके साथ संक्रमण के कुल मामले 5,000,694 हो गए।

अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तीसरा देश है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो पर संक्रमण के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक उपायों पर विशेषज्ञ की सलाह की अनदेखी करने, महामारी के दौरान वायरस के जोखिमों को कम आंकने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि बोल्सनारो ने महामारी से निपटने की आलोचना को खारिज कर दिया है, लेकिन लॉकडाउन का विरोध करने और अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का उनका निर्णय बेहद विभाजनकारी है।

मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, ब्राजील में मंगलवार को और 734 मौतें दर्ज की गईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 148,228 हो गई।

लैटिन अमेरिका में सर्वाधिक मृत्यु ब्राजील में ही दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

सरकार का बड़ा फैसला, कैंसर की दवाओं के 93 फीसदी तक घटाए दाम, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment