May 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर | बाहरी दिल्ली के डीएसआईडीसी नरेला में गुरुवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पुलिस ने कहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। आग की लपटों को बुझाने के लिए कुल 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से निकलने वाले काले धुएं को दूर से देखा जा सकता है। इस फैक्ट्री में पीवीसी तलवों का निर्माण किया जाता है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया है।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, अग्निशमन विभाग को सुबह 10.57 बजे फोन पर आग की सूचना मिली। हमारी टीम तुरंत आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अन्य ख़बरें

भगवंत मान पर नशे में विधानसभा पहुंचने के आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्‍त करने की मांग

Newsdesk

असंभव’ को संभव करना ही महायुति सरकार का मूलमंत्र है: एकनाथ शिंदे

Newsdesk

2000 रुपए के नोटों की वापसी की घोषणा के बाद से 98.47 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं: आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading